अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांकः 24.04.2026 को थाना पड़री का वार्षिक निरीक्षण किया गया ।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा सर्वप्रथम सलामी गार्द का मान-प्रणाम ग्रहण कर गार्द का निरीक्षण किया गया तदोपरान्त थाना निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र एवं महिला हेल्प डेस्क, जनशिकायत डेस्क आदि का निरीक्षण कर कार्यालय के अभिलेखों के रख-रखाव की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये ।
थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ विनम्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी समस्या सुनकर समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये ।
थाना परिसर के निरीक्षण के दौरान परिसर में खड़े माल मुकदमाती वाहनों के समुचित रख-रखाव तथा बैरक, भोजनालय आदि का भ्रमण कर साफ-सफाई बनाएं रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, थानाध्यक्ष पड़री सहित अन्य अधीकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 8
Users This Year : 24726
Total Users : 37319
Views Today : 19
Total views : 73457