प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है। 28 अप्रैल को बरेका में नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम होगा। इसके बाद वे काशी की प्रबुद्ध महिलाओं से बातचीत करेंगे। इसके पश्चात वे काशीवासियों को 7000 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री यहां से हरदोई के मल्लावां जाएंगे, जहां से गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे।
बाबतपुर से लेकर बरेका तक की सड़कों को पैचलेस करने का काम जिला प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी को सौंपा है। बंगाल चुनाव का प्रचार थमने के बाद प्रधानमंत्री का आगमन प्रस्तावित है। इस दौरान सिग्नेचर ब्रिज का शिलान्यास और लाट भैरव सेतु का लोकार्पण भी किया जाएगा।

गंगा किनारे रामनगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, अमृत 2.0 योजना के तहत नगर निगम के वरुणा पार, रामनगर और सूजाबाद सहित 18 वार्डों में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
इसके अलावा 98 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम के नए सदन भवन का शिलान्यास भी प्रस्तावित है। इसके लिए नगर निगम द्वारा पुराने भवन को तोड़ा जा रहा है। गंजारी, रोपवे सहित कई बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी।











Users Today : 1
Users This Year : 24719
Total Users : 37312
Views Today : 1
Total views : 73439