वाराणसी गोमती जोन एडीसीपी नृपेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंधोरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीती मध्य रात्रि लगभग 12 बजे सिंधोरा थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी को क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना प्राप्त हुई। सूचना की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक त्रिपाठी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे।

मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि मिट्टी लदे ट्रैक्टर और जेसीबी के जरिए अवैध खनन का कार्य धड़ल्ले से जारी है। हालांकि, तकनीकी रूप से यह स्थान सिंधोरा थाना के ‘बडार’ के समीप चोलापुर थाना क्षेत्र (गोसाईंपुर चौकी) के ग्राम सभा राम गाँव(बड़ई पुर )में स्थित था। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने त्वरित निर्णय लेते हुए मौके से जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया और तत्काल चोलापुर पुलिस को सूचित कर वाहन उन्हें सौंप दिए।
इस कार्रवाई ने चोलापुर की प्रशिक्षु आईपीएस (लेडी सिंघम) मानसी दहिया की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। चर्चा का विषय है कि जहाँ बगल के थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाई, वहीं स्थानीय चोलापुर पुलिस को अपने ही क्षेत्र में चल रहे इतने बड़े अवैध कार्य की भनक तक नहीं लगी।











Users Today : 3
Users This Year : 24721
Total Users : 37314
Views Today : 3
Total views : 73441