लोहता
नवागत थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने शनिवार को लोहता थाना परिसर में क्षेत्र के संभ्रांत व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों से उनके इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके लिए उन्होंने अपना सीयूजी नंबर भी व्यापारियों के साथ साझा किया।
थानाध्यक्ष ने उपस्थित व्यापारियों को साइबर ठगी से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता के लिए 112 पर कॉल करने की जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों से दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने, रात्रि में दुकानों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की।

कहा कि पुलिस और व्यापारी समाज मिलकर ही अपराध पर अंकुश लगा सकते हैं। बैठक में प्रमुख रूप से हैदर महतो, सुरेश, रमेश, किसान सिंह, शाहनवाज, दीन मोहम्मद, मौजूद्दीन खान, महमूदपुर प्रधानपति इम्तियाज हाशमी एवं कोटवा, मंगलपुर, कोरौता से संभ्रांत लोग शामिल रहे। व्यापारियों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि जनता की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था पुलिस की प्राथमिकता है।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 5
Total views : 73443