सुलतानपुर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत इसौली एवं सदर विधानसभा क्षेत्रों में महिला सम्मेलन आयोजित किए गए। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही।
इसौली विधानसभा क्षेत्र के अलीगंज बाजार स्थित एक निजी मैरिज लॉन में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा ऊषा मौर्य ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।आगे कहा 33% आरक्षण से महिलाओं की भूमिका मजबूत होगी।

मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी एवं एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होगा।विपक्ष महिला आरक्षण पर भ्रम व विरोध की राजनीति कर रहा है।
कार्यक्रम संयोजक मनीषा पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रेखा निषाद, सुशीला पाल, भावना राय सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

इसी क्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र के बरौसा स्थित मर्यादी इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक नारी शक्ति वंदन अभियान रंजना उपाध्याय ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा
नारी शक्ति समाज और राष्ट्र की मजबूत आधारशिला है।
मोदी सरकार ने महिलाओं को नेतृत्व का अधिकार दिया है। उन्होंने सभी से सक्रिय होने का आह्वान किया।
संयोजक सुनीता सिंह ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय एवं जिला संयोजक विजय त्रिपाठी ने अधिनियम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
कार्यक्रमों में उपस्थित महिलाओं ने अभियान का समर्थन किया।
जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि दोनों सम्मेलनों में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।












Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 5
Total views : 73443