– परिषदीय, निजी, CBSE और ICSE बोर्ड के स्कूलों को मानना होगा नया समय
वाराणसी।
उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों की तरह धर्मनगरी काशी में भी सूर्यदेव के तेवर तल्ख होने लगे हैं। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सेहत की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी (DM) वाराणसी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों की समय सारणी (Timing) में बदलाव कर दिया है।
अब सुबह 7:30 बजे से खुलेंगे स्कूल
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब जनपद के समस्त विद्यालयों का संचालन प्रातः 7:30 बजे से अपरान्ह 1:00 बजे तक सुनिश्चित किया गया है। यह नया शेड्यूल तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा।
इन विद्यालयों पर लागू होगा आदेश
यह आदेश किसी एक विशेष बोर्ड के लिए नहीं, बल्कि वाराणसी जिले की सीमा के भीतर संचालित होने वाले सभी प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूलों के लिए अनिवार्य है। इसमें निम्नलिखित विद्यालय शामिल हैं:

समस्त परिषदीय एवं राजकीय विद्यालय।
समस्त मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालय। CBSE, ICSE और अन्य बोर्डों से मान्यता प्राप्त अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम के विद्यालय।
अभिभावकों ने ली राहत की सांस
दोपहर की चिलचिलाती धूप और बढ़ते पारे (Heatwave) के कारण बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया था। अभिभावक लंबे समय से स्कूल की छुट्टी जल्दी करने की मांग कर रहे थे। प्रशासन के इस निर्णय से छोटे बच्चों को दोपहर की भीषण लू से बचने में मदद मिलेगी। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल संचालकों को सख्त चेतावनी दी है कि वे निर्धारित समय का कड़ाई से पालन करें।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 5
Total views : 73443