वाराणसी:
कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती जोन में नई जिम्मेदारी संभालते ही DCP नीतू कादयान ने साफ संकेत दे दिए हैं कि कानून-व्यवस्था को लेकर अब कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने सभी थाना प्रभारियों के साथ परिचयात्मक व समीक्षा बैठक कर सख्त निर्देश जारी किए।
बैठक में जोन के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे, जहां DCP ने अपराध नियंत्रण, गश्त व्यवस्था, महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर विशेष फोकस किया।
फरियादियों के लिए सख्त संदेश
DCP ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थानों पर आने वाले हर फरियादी की शिकायत का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पुलिसकर्मियों को संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने की हिदायत दी गई।

💻 टेक्नोलॉजी से होगी स्मार्ट पुलिसिंग
डीसीपी नीतू कादयान ने डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए कई अहम निर्देश दिए—
* ई-साक्ष्य ऐप के जरिए समयबद्ध SID जनरेट करना अनिवार्य
* यक्ष ऐप पर नियमित और सटीक डेटा अपडेट
* इ-सम्मन पोर्टल की सख्त निगरानी और त्वरित तामिला
* डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना
⚔️ अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
DCP ने गो-तस्करी, अवैध शराब और जुए के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए।
* बीट पुलिसिंग को और सक्रिय बनाने पर जोर
* सूचना तंत्र को मजबूत करने और नियमित चेकिंग बढ़ाने के निर्देश
⚖️ लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस
बैठक में साफ कर दिया गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थानों में बाहरी हस्तक्षेप और दलाली पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
DCP नीतू कादयान ने अधिकारियों से टीम भावना के साथ काम करने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस की प्राथमिकता जनता में सुरक्षा और विश्वास बढ़ाना है।







