मीरजापुर
गुरूवार, 16 अप्रैल 2026 को जिला सहकारी बैंक मीरजापुर सोनभद्र के बैंक मुख्यालय मिर्ज़ापुर कचहरी स्थित सभागार में शाखा प्रबंधकों, एडीओ एवं एडीसीओ की उपस्थिति मे एक बैठक संयुक्त आयुक्त की अध्यक्षता मे संपन्न हुई।
बैठक में जनपद मिर्ज़ापुर के उपायुक्त, जिला सहकारी बैंक लि०, मिर्ज़ापुर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), उप महाप्रबंधक (DGM) एवं मुख्यालय के समस्त अनुभाग अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही बैंक के सभापति डा. जगदीश सिंह पटेल द्वारा भी बैठक में सहभागिता करते हुए बैंक हित में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में प्रमुख रूप से अल्पकालीन ऋणों की वसूली की प्रगति, e-KCC की प्रगति, PACS कंप्यूटरीकरण, सदस्यता अभियान, व्यवसाय विविधीकरण एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध एवं लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 6
Total views : 73444