चन्दौली डीडीयू नगर उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग ने ‘अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह’ की शुरुआत की है। यह विशेष जागरूकता अभियान 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा।
इस वर्ष अभियान की थीम ‘सेफ स्कूल, सेफ हॉस्पिटल एंड फायर सेफ्टी अवेयर सोसाइटी – टुगेदर फॉर फायर प्रिवेंशन’ रखी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को आग से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

इस सप्ताह के दौरान स्कूलों और अस्पतालों में फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आम जनता को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी, साथ ही मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इसमें आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के तरीके सिखाए जाएंगे।
अग्निशमन विभाग ने लोगों से अपील की है कि आग लगने की किसी भी स्थिति में तुरंत 112 नंबर पर कॉल करें, ताकि समय रहते सहायता पहुंचाई जा सके।
इस अभियान को सफल बनाने में अग्निशमन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इनमें अमित राय, सुरेश कुमार, सुरेंद्र, राजकुमार, शेषनाथ, आशीष कुमार यादव, रजनीश राय, धनंजय सिंह, प्रमोद राय, सुभाष राय, महेंद्र और खुशहाल प्रमुख रूप से शामिल हैं।
अग्निशमन विभाग का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को फायर सेफ्टी के प्रति जागरूक करना है। इससे आगजनी की घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438