चन्दौली शहाबगंज क्षेत्र के अतायस्तगंज गांव स्थित अम्बेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे उत्साह, सम्मान और जोश के साथ मनाई गई। कार्यक्रम स्थल पर जय भीम के नारों से माहौल गूंज उठा और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, युवा और गणमान्य नागरिक इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने
इस अवसर पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में कार्यरत संजय पासवान एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगजीवन राम ने संयुक्त रूप से बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात केक काटकर जयंती समारोह को और भी उल्लासपूर्ण बनाया गया।

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में कार्यरत संजय पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने समाज के दबे-कुचले वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हमें उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता और न्याय स्थापित करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगजीवन राम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और आत्मसम्मान का प्रतीक है उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना हथियार बनाकर समाज में बदलाव लाएं और बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाएं
इस दौरान पूर्व प्रधान अरबिन्द मिश्रा गुड्डू,बाबूलाल भास्कर, राम भजन, सुधाकर,छांगुर राम मिथिलेश कुमार, जितेंद्र अंकित मुलायम पासवान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रतीश कुमार ने किया।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438