बेहद खुशनुमा माहौल में पुलिस आयुक्त ने डॉ. ईशान के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन, समन्वय एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उपस्थित अधिकारियों ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।
इस मौके पर कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा नवागत अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच का स्वागत किया गया। पुलिस आयुक्त ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं कार्यकुशलता से कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा सहित कमिश्नरेट के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।











Users Today : 2
Users This Year : 24730
Total Users : 37323
Views Today : 3
Total views : 73462