दिनांकः22.03.2026 को आवेदक रामजी पुत्र कौशल कुमार निवासी किशुन प्रसाद की गली थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 23103260055046 व 23103260055113 के माध्यम से लोन के नाम पर ₹1,01,249/- की साइबर ठगी होने की शिकायत दर्ज करायी गयी । इस सम्बन्ध में साइबर सेल थाना को0शहर टीम द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा जांच के दौरान उपरोक्त फ्राड की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹9,181/- को आवेदक के खाते में वापस कराया गया तथा शेष धनराशि के लिये आवेदक को मा0न्यायालय के आदेश व रिफण्ड प्रक्रिया को बताया गया है जिसके लिए आवेदक द्वारा कोर्ट आर्डर बनवाया जा रहा है ।
आवेदक के खाते में पैसा वापस आने पर साइबर सेल थाना को0शहर की आवेदक द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 19
Users This Year : 24793
Total Users : 37386
Views Today : 49
Total views : 73578