अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा वांछित/वारण्टी/इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं गो-तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है ।
उक्त निर्देश के क्रम मे जनपद में गो-तस्करी तथा इसमें संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाकर लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही भी की जा रही है ।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में दिनांकः 11.04.2026 को थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिरी सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्रांतर्गत गैपुरा चौराहे के पास से पिकअप वाहन सवार 02 नफर अभियुक्तगण 1. राम बहादुर यादव पुत्र दुधनाथ यादव निवासी ग्राम बड़ी लोहरी थाना मेजा जनपद प्रयागराज व 2. आशीष यादव उर्फ बडकुआ पुत्र भानू प्रताप निवासी ग्राम बड़ी लोहरी थाना मेजा जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया ।
उपरोक्त पिकअप वाहन में क्रूरता पूर्वक बांध कर वध हेतु ले जाये जा रहे कुल 04 राशि गोवंशो को बरामद किया गया ।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-90/2026 धारा 3/5a/8 गोवध निवारण अधिनियम 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधि. पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को जेल भेजा गया । गो तस्करी की घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या UP 70 QT 4249 को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।







