लखनऊ/वाराणसी।
प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और पुलिसिंग में लापरवाही पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने अब तक का सबसे सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद वाराणसी समेत कई जिलों के 5 थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि 2 डिप्टी एसपी के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।
वाराणसी में बड़ा झटका: चोलापुर SO पर गिरी गाज
वाराणसी कमिश्नरी के चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार को उनके क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और प्रभावी नियंत्रण न कर पाने के कारण लाइन हाजिर कर दिया गया। इस कार्रवाई से साफ संकेत मिल गया है कि अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
इन थाना प्रभारियों पर चला DGP का चाबुक
* दीपक कुमार – चोलापुर (वाराणसी)
* जीतेन्द्र सिंह – कैम्पियरगंज (गोरखपुर)
* विष्णुकान्त तिवारी – छिबरामऊ (कन्नौज)
* जगदीश प्रसाद शुक्ला – रामसनेहीघाट (बाराबंकी)
* उदय प्रताप सिंह – सिकरारा (जौनपुर)
2 डिप्टी SP पर जांच के आदेश
सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट में लापरवाही को लेकर:
* आलोक कुमार पाठक – CO ट्रैफिक (बाराबंकी)
* गिरेन्द्र कुमार सिंह – CO ट्रैफिक (जौनपुर)
हाईलेवल मीटिंग में दिखी सख्ती
पुलिस मुख्यालय में हुई इस समीक्षा बैठक में सभी पुलिस कमिश्नर, ADG, IG/DIG और जिलों के SSP/SP वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। राजीव कृष्ण ने साफ कहा कि सड़क हादसों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था में ढिलाई अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संदेश साफ है: अब लापरवाही नहीं, सिर्फ कार्रवाई होगी!











Users Today : 11
Users This Year : 24850
Total Users : 37443
Views Today : 14
Total views : 73646