लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां अब तेज रफ्तार पकड़ चुकी हैं। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक कर प्रदेशभर की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों तथा भारत के महारजिस्ट्रार व जनगणना आयुक्त के साथ विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश देते हुए कहा कि पहले चरण की तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि 10 अप्रैल तक लगभग 5.5 लाख प्रगणकों (Enumerators) और पर्यवेक्षकों का सत्यापित डिजिटल डेटाबेस हर हाल में तैयार कर लिया जाए।
CS एसपी गोयल ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सटीकता और पारदर्शिता बेहद जरूरी है, इसलिए सभी आंकड़ों का सही और समयबद्ध संकलन सुनिश्चित किया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को फील्ड स्तर पर प्रशिक्षण, तकनीकी संसाधनों और मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत करने के भी निर्देश दिए, ताकि जनगणना प्रक्रिया सुचारू और त्रुटिरहित तरीके से पूरी हो सके।
प्रदेश में जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में आ चुका है, और अब सभी जिलों में तेज़ी से तैयारियां शुरू हो गई हैं।











Users Today : 11
Users This Year : 24850
Total Users : 37443
Views Today : 14
Total views : 73646