मोहनसराय: –
वाराणसी जनपद के मोहनसराय स्थित अपना दल (एस) के कार्यालय पर दोपहर वरिष्ठ पदाधिकारीयों के द्वारा सम्मानित किया गया। नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारी को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, काशी क्षेत्र अध्यक्ष नागेंद्र पटेल, जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं प्रदेश सचिव सियाराम पटेल,उमेश पटेल,अनीता पटेल सहित तमाम राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रोहनिया विधायक डॉ.सुनील पटेल ने नियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारी को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। काशी क्षेत्र अध्यक्ष नागेंद्र पटेल नए पदाधिकारी को साथ लेकर आगे की तैयारी पर भी चर्चा हुई। उन्होंने नव नियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वाराणसी जनपद के सभी नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारी का सम्मान समारोह वाराणसी कार्यालय पर आगे होने की बात भी कही गई है।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459