जनपद बांदा के बबेरू क्षेत्र, ग्राम कोर्रम निवासी कोदू प्रसाद पटेल (लेखपाल) के सुपुत्र ज्ञानेंद्र सिंह पटेल को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अंतर्गत समीक्षा अधिकारी (सचिवालय) पद पर रैंक 11 प्राप्त कर चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह गौरवपूर्ण उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, समर्पण एवं दृढ़ लगन का परिणाम है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए भविष्य में भी समाज एवं प्रदेश का नाम निरंतर गौरवान्वित करेंगे।
ज्ञानेंद्र सिंह पटेल की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
रिपोर्ट – सुनील यादव











Users Today : 9
Users This Year : 24727
Total Users : 37320
Views Today : 20
Total views : 73458