सकलडीहा चंदौली सकलडीहा पीजी कॉलेज प्रांगण में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र नेता ऋषि पाल विनीत के नेतृत मे छात्रों द्वारा प्राचार्य प्रदीप कुमार पांडेय को पत्र देकर चुनाव कराए जाने की मांग की। छात्र नेता ऋषि पाल विनीत ने बताया कि छात्र संघ चुनाव करने से संदर्भ मे आज सकलडीहा पी जी कालेज मे ज्ञापन दिया गया।
वाही ऋषि पाल ने सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित साह के ऊपर आरोप लगाते हुवे कहा कि अपने प्रदेश मे छात्र संघ चुनाव बंद करा कर के दिल्ली विश्व विद्यालय मे हुवे चुनाव कि बधाई दिया जा रहा है। यह हम छात्रों के साथ दोहरी मापदंड अपनाई जा रही है जहां एक तरफ चुनाव पर रोक लगाई गई है वही एक तरफ बधाई देने का कार्य किया जा रहा है।
आपको बताते चले की पिछले कई सालों से सकलडीहा पीजी कॉलेज के साथ कुछ अन्य कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। जिसको लेकर आए दिन छात्रों द्वारा प्रदर्शन तथा छात्र संघ चुनाव किए जाने को लेकर ज्ञापन व पत्रक देने का कार्य किया जाता है। परंतु कई साल बीत जाने के बाद भी अभी तक इन कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव नहीं कराया गया। जिसे लेकर छात्रों में आक्रोश व्याप्त है
इसी क्रम में सोमवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज के छात्रों द्वारा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय को पत्र देकर छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग की गई। वही मांग पत्र देने वालों में अमन पाण्डेय, आकाश यादव , अजय कुमार राय ,शुभम पाल गयासुदीन मोनू , मनीष कुमार , अभिषेक यादव , और दर्जनों छात्र उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 9
Total views : 73538