शाम होते ही पिसौर पुल के पास सज रहे जाम लड़ाने की महफिल पुल के पास बाड़ू बीर बाबा मंदिर है उसके ठीक सामने नशेड़ी बना रखे है ठौर ठिकाना दैनिक दिनचर्या की वस्तुएं खरीदने इस राह से गुजरने में भयभीत रहती है महिलाएं बच्चे बच्चियां। कहां गायब रहती है पुलिस ? सीपी साहब लोहता थाने से जनता कुछ बदलाव चाहती है वह आपसे बड़ी उम्मीद करती है लोहता।
लोहता थाना क्षेत्र के कस्बे में पिसौर पुल पड़ता स्थित है जिस पर रोज खुलेआम जाम लड़ाने का सिलसिला चलता है और पुलिस भी वहां से गायब रहती है। उसी रास्ते से हजारों महिलाएं बच्चे बच्चियां शाम को खरीदारी करने के लिए कोचिंग पढ़ने के लिए निकलते हैं डरे और भयभीत रहते हैं
कहीं नशेड़ी कुछ गलत कार्य न कर बैठे उनके साथ इससे भयभीत होकर शाम को उधर से जाने में डरती है और पुलिस सब जानते हुए भी आंख मूद लेती है सभी के जुबान पर बस एक ही शब्द रहता है आखिर कब यह बंद होगा शाम को जाम लड़ाने का कारोबार ।?
अगल-बगल की दुकानों पर लोग जाने से डरते हैं । हफ्ते में कभी कदार थाना प्रभारी गुजरकर फोटो खींच कर चल देते हैं कुछ दिन पूर्व पिसौर पुल के समीप पेड़ के डाल पर लटकता मिला था युवक का पुलिस आज तक नहीं कर पाई खुलासा ।
भरथरा कस्बे में सोने चांदी की दुकान से शटर तोड़कर लाखों की चोरी हुई आज तक पुलिस खुलासा नहीं हुआ थाने के बगल से चार बकरा गायब हुए कस्बा चौकी इंचार्ज ने आज तक उसकी सीसीटीवी फुटेज और उसकी जांच करना भी मुनासिब नहीं समझा ।
ग्रामीणों ने बताया कि कस्बा चौकी इंचार्ज दिनभर मुंह में पान गुटका दबाए रहते हैं और कोई शिकायतकर्ता जाता है तो उसके शिकायत सुनते तक नहीं गुटका पान मसाला थुकते तक नहीं। लोहता थाना प्रभारी और कस्बा चौकी इंचार्ज की सुस्त रवैया से कहीं कोई बड़ी घटना न हो जाए। क्षेत्र की जनता भी इनके रवैया से अब ऊब चुकी है
सीपी साहब जनता भी लोहता थाने से कुछ बदलाव की उम्मीद करती है ।
रिपोर्ट : रामबिलास यादव











Users Today : 1
Users This Year : 24729
Total Users : 37322
Views Today : 1
Total views : 73460