उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सत्र 2026-27 के लिए सख्त आदेश जारी करते हुए अनधिकृत और प्राइवेट किताबों पर रोक लगा दी है। अब सभी स्कूलों में केवल बोर्ड और NCERT की अधिकृत पुस्तकों से ही पढ़ाई होगी। आदेश में कहा गया है
कि प्राइवेट प्रकाशकों की महंगी किताबें छात्रों पर थोपे जाने की शिकायतें मिली थीं। 15 अप्रैल तक विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा और नियम तोड़ने वाले स्कूलों, प्रबंधकों व शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अभिभावकों और छात्रों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए हैं।











Users Today : 2
Users This Year : 24730
Total Users : 37323
Views Today : 2
Total views : 73461