सकलडीहा चंदौली समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने रविवार को वरिष्ठ चिकित्सक गुदा रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण स्वामी के सकलडीहा स्थित आवास पर रविवार को पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया।
विगत दिनों डॉ अरुण स्वामी के माता जी मंजू स्वामी पत्नी स्वर्गीय शंकर स्वामी का हृदय गति रुकने से देहांत हो गया था।इस दौरान उन्होंने कहा कि इस अत्यंत कठिन समय में मेरी संवेदनाएं आपके और आपके परिवार के साथ है माता जी की यादें आपके जीवन के हर पल में शक्ति का स्रोत बनी रहेगी।
आपको बता दें कि डॉ अरुण स्वामी के पिता स्वर्गीय डॉ शंकर स्वामी जी का निधन विगत चार माह पूर्व गंभीर बीमारी के कारण हो गया था।
इस दुखद घटना से परिवार के लोग उबर ही नहीं पाए की माता स्व मंजू स्वामी का हृदय गति रुकने से मृत्यु होना परिवार के लिए असहनीय पीड़ा दायक घटना घटित होना परिवार के लिए पहाड़ टूटने जैसा है। जिससे रिश्तेदार एवं शुभचिंतकों सहित क्षेत्र के लोगों में शोक व्याप्त है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 18
Users This Year : 24857
Total Users : 37450
Views Today : 26
Total views : 73658