चंदौली।
जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने रविवार सायंकाल सैयदराजा कस्बा क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्रा सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
एसपी ने सैयदराजा बाजार, प्रमुख चौराहों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल भ्रमण करते हुए सुरक्षा स्थिति का गहन निरीक्षण किया। गश्त के दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा को लेकर फीडबैक लिया। पुलिस की इस सक्रिय पहल की व्यापारियों ने सराहना की और भरोसा जताया कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल और मजबूत होगा।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि वे आपसी सौहार्द बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चंदौली पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और अपराध पर सख्त नियंत्रण बनाए रखना है।











Users Today : 7
Users This Year : 24781
Total Users : 37374
Views Today : 11
Total views : 73540