04 अप्रैल 2026, वाराणसी। मध्य प्रदेश शासन संस्कृत विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित महानाट्य के मंचन के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश की श्रम एवं सेवा नियोजन मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

इस अवसर पर वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी, विधान परिषद सदस्य अश्विन त्यागी, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, सतेंद्र कुमार एवं अन्य अतिथि सहभागी रहे। इसके पूर्व डॉ. राजेश कुशवाहा, पंडित नरेश शर्मा, महानाट्य निर्देशक संजीव मालवीय एवं राजा भोज शोध प्रभाग के निदेशक संजय यादव द्वारा अतिथियों का अंग वस्त्र, विक्रम पंचांग एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

तीन दिवसीय महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य के मंचन के दूसरे दिन बाबा विश्वनाथ के हजारों भक्तों, कला रसिकों, कला प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने भरपूर आनंद लिया।









Users Today : 7
Users This Year : 24781
Total Users : 37374
Views Today : 11
Total views : 73540