दिनांक 05.04.2026 को थाना मिर्जामुराद के उ0नि0 संदीप कुमार सिंह एवं उ0नि0 अविनाश कुमार सिंह तथा उनकी पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग तथा वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर मिर्जामुराद स्थित सम्मो माता मंदिर नहर के पास से अभियुक्त धनंजय सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी ग्राम सत्तनपुर, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 40 वर्ष को चोरी की एक साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण:
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें बेचता है और प्राप्त धन से अपना जीवनयापन करता है। उसने यह भी बताया कि वह आज भी चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के उद्देश्य से जा रहा था, तभी पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया।
उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा दिनांक 08.11.2024 को थाना मिर्जामुराद पर लिखित तहरीर दी गई, जिसमें बताया गया कि दिनांक 21.10.2024 को उसकी मोटरसाइकिल शिवरामपुर नहर के पास से चोरी हो गई थी। उक्त प्रकरण के संबंध में मु०अ०सं० 0245/2024, धारा 303(2) बीएनएस, थाना मिर्जामुराद पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई हैं।









Users Today : 7
Users This Year : 24781
Total Users : 37374
Views Today : 11
Total views : 73540