तुम जहां भी रहो फूल बन महकना,
तुम जहां भी रहो सूर्य बन चमकना।
आशीष तुम्हें है हमारा सदा,
खुशहाल, प्रगतिशील जीवन हो सदा।।
जनपद बांदा
सीखते- सिखाते सत्र 2025-26 का समापन कक्षा-5 के छात्रों को अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र वितरण, विदाई समारोह, पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर एसएमसी सदस्य, गणमान्य नागरिक तथा अभिभावक मौजूद रहे। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग-बिरंगे परिधानों में प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कक्षा-5 में मोहित को प्रथम, अखिलेश को द्वितीय तथा राघव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
रोहित को वर्ष में सबसे अधिक उपस्थिति के लिए विशेष पुरस्कार भी प्रदान किया गया।


इको क्लब की गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आर्ट प्रतियोगिता एवं क्राफ्ट वर्ग के लिए सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय हरदौली बांदा में कक्षा 6 के लिए चयनित मोहित एवं सुमित को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभाशीष प्रदान किया गया।
बच्चों को सम्बोधित करते हुए पत्रकार एवं अभिभावक सुनील जी ने कलम की ताकत के बारे में बच्चों को बताया कि कैसे हम पढ़ लिखकर के अपनी कलम की ताकत से अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए पढ़ना जरूरी है और प्रतिदिन विद्यालय आना भी बहुत आवश्यक है।

पुरातन छात्र पंकज जिनका चयन भी पूर्व में आश्रम पद्धति विद्यालय हरदौली में हो चुका है। उन्होंने विद्यालय की गतिविधियों में सहयोग किया एवं बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों जयराम , पुष्पा जी, राजेश कुमार , अनुराधा , पन्नालाल एवं सहयोगी अभिषेक ने शिक्षा प्राप्त कर श्रेष्ठ मार्ग पर चलने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया।
प्र०अ० अंजू गुप्ता के द्वारा आशीष उद्बोधन एवं स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
रिपोर्ट – सुनील यादव











Users Today : 20
Users This Year : 24794
Total Users : 37387
Views Today : 50
Total views : 73579