सकलडीहा/ चंदौली ग्राम सभा नागेपुर में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर पंचमुखी हनुमान जी के सम्मान में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक उत्सव में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत पीजी कॉलेज से हुई, जहाँ से एक शोभायात्रा निकाली गई जो पूरे सकलडीहा क्षेत्र से होते हुए गुजरी। इस दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। डीजे और धार्मिक गीतों के साथ लोग पंचमुखी हनुमान जी के जयकारे लगा रहे हैं।
इस सफल आयोजन में मुख्य रूप से संतोष जायसवाल, अमित यादव, सुरेंद्र यादव, संतोष राजभर, अर्जुन यादव, कमलेश यादव, मनीष यादव, बीरबल यादव, बाबूलाल यादव और प्रकाश गुप्ता सहित समस्त ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
भंडारे में बड़ी संख्या में लोग आज प्रसाद ग्रहण करेंगे। यह आयोजन क्षेत्र में आपसी भाईचारे और धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक बना रहा।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 19
Users This Year : 24793
Total Users : 37386
Views Today : 49
Total views : 73578