वाराणसी
नमामि गंगे काशी क्षेत्र संयोजक, नगर निगम ब्रांड एंबेसडर व गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने गंगा घाटों पर साबुन लगाने व कपड़े ना धोने हेतु स्नानार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि गंगाजी अथवा कोई भी नदी सरोवर तलाब में नहाते हुए साबुन नहीं लगाना चाहिए ।

यह बात धार्मिक मान्यता और वैज्ञानिक पद्धति के पर्यावरण नियम के अनुसार उचित है। क्योंकि साबुन स्वच्छ जल को दूषित करता है। धर्म की मान्यता अनुसार गंगा नदी को पवित्र माता तुल्य पूजनीय माना जाता है। पर्यावरण के अनुसार भी यह नहीं करना चाहिए । इसके अतिरिक्त कपड़े धोना निचोड़ना भी वर्जित है ।।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 12
Users This Year : 24786
Total Users : 37379
Views Today : 38
Total views : 73567