मीरजापुर
ग्राम जगदलपुर पोस्ट लाहौर जिला मिर्जापुर के माटी के लाल आशीष कुमार उपाध्याय ने यूपीएससी में 43वां रैंक प्रकार वाणिज्य कर अस्सिटेंट कमिश्नर के पद पर नियुक्ति पाई है। आशीष के पिता राजीव नयन उपाध्यक्ष लघु सिंचाई विभाग लखनऊ में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं ,और माता रितु उपाध्याय ग्रहणी है। आशीष प्रारंभिक शिक्षा से ही होनहार छात्र के रूप में अपनी पहचान बनाए रहे। इनकी प्रारंभिक शिक्षा लाहौर प्राथमिक विद्यालय से संपन्न हुई तथा इन्होंने हाई स्कूल बाल भारती स्कूल इलाहाबाद प्रयागराज से संपूर्ण किया ।
इंटरमीडिएट कोटा राजस्थान से पूर्ण किया और स्नातक आईटीआई पटना से बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पास करके यूपीएससी की तैयारी की की। तीन बार यूपीएससी का मेंस लिख चुके हैं और बिहार पीसीएस का भी प्री निकाल चुके हैं, जिसमें 25 अप्रैल से मेंस का भी परीक्षा है। आशीष कुमार उपाध्याय की यूपीएससी में 43 में रैंक पर उपलब्धि और वाणिज्य कर में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर नियुक्ति पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं समूची टीम उनके आवास लाहौरा ग्राम पहुंचकर उनका सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सम्मानित करने वालों की टीम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना से प्रिंस सिंह राकेश सिंह राणा अभिषेक सिंह धवल शिवम सिंह इंस्पेक्टर शिवम सिंह शाश्वत सिंह पंचम सिंह डॉ0 अवनीश सिंह राजमणि दुबे शामिल रहे।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 19
Users This Year : 24793
Total Users : 37386
Views Today : 49
Total views : 73578