आजमगढ़, 02 अप्रैल 2026।
पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय अजय कुमार सिंह स्वयं मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने प्रत्येक प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को त्वरित व प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता से फरियादियों को त्वरित न्याय की उम्मीद जगी है, वहीं यह संदेश भी गया कि शिकायतों पर अब सीधे जिम्मेदार अफसरों की नजर है।











Users Today : 5
Users This Year : 24844
Total Users : 37437
Views Today : 5
Total views : 73637