चंदौली सकलडीहा विधानसभा अंतर्गत नई बाजार (महेसुआं) गांव निवासी निलेश कुमार मौर्य का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक आयुक्त वाणिज्य कर अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए हैं। जिस पर उनके पैतृक निवास नई बाजार में स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कुशवाहा जनकल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष रामलाल मौर्य के नेतृत्व में प्रोफेसर रामजन्म मौर्य,पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजमोहन मौर्य, समाजवादी पार्टी के शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव हरदेव कुशवाहा अपनी जनता पार्टी के उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार मौर्य एडवोकेट संजय मौर्य ने निलेश कुमार मौर्य बधाई देते हुए माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह व पंचशील से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पहुंचे सकलडीहा विधानसभा विधायक प्रभु नारायण यादव ने निलेश कुमार मौर्य को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और साथ ही कहा कि युवाओं को निलेश से सीख लेने की जरूरत है विधायक ने कहा कि चंदौली जनपद से चार लोगों का यूपीपीसीएस में चयन हुआ है जिसमें सकलडीहा विधानसभा से दो लोगों का चयन हुआ है हर्ष का विषय है। विधायक ने निलेश कुमार मौर्य के पिता राकेश मौर्य एवं माता मुन्नी देवी को बधाई देते हुए कहा कि निलेश ने अपने माता-पिता के साथ इस जनपद का अभिमान बढ़ाने का कार्य किया है इनसे सीख लेते हुए आज के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सुनियोजित ढंग से करने की जरूरत है।
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, जीतू मुकेश मौर्य , अरविंद कुमार, शिक्षक शिव धर्म और शमशेर मौर्य ,महेंद्र राजभर ,अमित गुप्ता, प्रभात यादव, कमलेश यादव, मनोज मौर्य सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 5
Users This Year : 24844
Total Users : 37437
Views Today : 5
Total views : 73637