जौनपुर।
जनपद में साइबर क्राइम सेल और थाना स्तर की साइबर टीमों ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। सीईआईआर पोर्टल की मदद से 240 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव (नोडल साइबर थाना) ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 1400 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को वापस किए जा चुके हैं, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
पुलिस के मुताबिक, ये मोबाइल सिर्फ जौनपुर ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों— आजमगढ़, वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़ और भदोही—से बरामद किए गए। वहीं कुछ मोबाइल दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और राजस्थान जैसे अन्य राज्यों से भी रिकवर किए गए हैं।
बरामद फोन में वन प्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया और सैमसंग जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। इन सभी मोबाइलों को विधिवत उनके स्वामियों को सौंपा गया, जिससे लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।
अपर पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि अगर वे साइबर अपराध या मोबाइल गुम होने की घटना का शिकार होते हैं, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी थाना/साइबर हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
इस पूरे अभियान में प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह, राजेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक नीलम सिंह, आलोक कुमार सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह और आकांक्षा सिंह सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही।











Users Today : 5
Users This Year : 24844
Total Users : 37437
Views Today : 5
Total views : 73637