विकासखंड आराजीलाइन के प्राथमिक विद्यालय जगरदेवपुर में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास पूर्ण मनाया गया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने काफी आकर्षक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया एवं प्रत्येक कक्षा के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम तीन छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में उपस्थित समस्त अभिभावकों से नियमित रूप से बच्चों को विद्यालय में भेजने तथा 6 से 14 वर्ष तक के समस्त छात्र छात्राओं का प्राथमिक विद्यालय में नामांकन कराने का अनुरोध किया गया। विद्यालय कैंपस में अवस्थित बालवाटिका के पांच बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालय में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डायट मेंटर नीलिमा राय एआरपी शिवबाला, श्वेता सिंह, नोडल शिक्षक रामदुलार ,विवेक सिंह,विजय कुमार, मनमोहन यादव सुशीला देवी सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं एवं काफी संख्या में अभिभावक एवं स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।












Users Today : 5
Users This Year : 24844
Total Users : 37437
Views Today : 5
Total views : 73637