चन्दौली डीडीयू नगर बुधवार को श्री श्री काली माता पूजा समिति ने एक धार्मिक आयोजन किया। इस दौरान पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ काली माता की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गंगाजल से माता रानी के 108 विधि स्नान से हुई। इसके बाद श्रद्धा और भक्ति के माहौल में पूजा-अर्चना संपन्न की गई।
नगर भ्रमण के दौरान काली माता की पालकी को पूरे शहर में घुमाया गया। यह यात्रा काली माता मंदिर मुगलसराय से शुरू होकर गल्ला मंडी, अलीनगर डी बाबा होते हुए नई बस्ती आलू मिल स्थित काली माता मंदिर पर समाप्त हुई।

पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। पूजा समिति के अध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हुए इस आयोजन में लगभग 5 से 6 हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस आयोजन में महिलाएं और पुरुष भी शामिल हुए। छोटे बच्चों ने बजरंगबली और काली माता रानी का रूप धारण कर रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण किया। कार्यक्रम में अजय जायसवाल, राजेश चौहान, सभासद डबल यादव, सोनू चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला समेत पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मुस्तैद रही, जिससे यह आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 5
Users This Year : 24883
Total Users : 37476
Views Today : 7
Total views : 73714