वाराणसी
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ अहम गोष्ठी की। “भयमुक्त समाज, भयमुक्त व्यापार” के संकल्प के साथ उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा, यातायात और साइबर अपराधों पर विस्तृत मंथन किया।
सुरक्षा तंत्र: औद्योगिक क्षेत्रों में सीसीटीवी का जाल बिछाने और निजी सुरक्षा गार्डों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर दिया गया। यातायात प्रबंधन लोडिंग-अनलोडिंग के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। अवैध पार्किंग और यातायात बाधित करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
साइबर सतर्कता: आयुक्त ने साइबर फ्रॉड के तीन मूल कारणों—लालच, डर और असावधानी—के प्रति आगाह किया। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट और निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए हेल्पलाइन 1930 के उपयोग की सलाह दी।अवैध गतिविधियां: जुआ, सट्टा और नशाखोरी पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।










Users Today : 5
Users This Year : 24883
Total Users : 37476
Views Today : 7
Total views : 73714