जौनपुर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने अपने 29 वें दीक्षांत समारोह को जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित करने की तैयारी तेज कर दी गई है। राजभवन के निर्देशों के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
इस भव्य समारोह में हजारों छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए डिग्री एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं। कि इस बार समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय से जुड़े जौनपुर और गाजीपुर के कुल 604 संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए यह आयोजन विशेष महत्व रखता है। इसी को ध्यान में रखते हुए समय पर परीक्षाएं कराने और परिणाम घोषित करने पर जोर दिया जा रहा है। ताकि अधिकतम छात्र इस समारोह का हिस्सा बन सकें।
आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा। जो अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगी। प्रशासन का मानना है। कि यह दीक्षांत समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए गर्व का क्षण होगा, बल्कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को भी नई पहचान देगा।
सत्रों को नियमित करने की दिशा में उठाया गया यह कदम उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है। आने वाला यह दीक्षांत समारोह शिक्षा, सम्मान और सफलता का एक ऐसा मंच बनेगा, जो पूरे पूर्वांचल में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेगा।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा











Users Today : 11
Users This Year : 24850
Total Users : 37443
Views Today : 14
Total views : 73646