उत्तर प्रदेश।
मुरादाबाद का हिस्ट्रीशीटर नरेश वाल्मीकि, जिसने पुलिस से बचने के लिए 21 साल पहले मुरादाबाद छोड़कर संभल जिले में शरण ली और अपनी पूरी पहचान बदल ली, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अपराधी ने अपने नाम के साथ धर्म तक बदल दिया और खुद को मुस्लिम दिखाने के लिए सिर पर टोपी, बड़ी दाढ़ी, कुर्ता-पायजामा पहनकर खुद को मुस्लिम बना लिया। इसके अलावा उसने फर्जी दस्तावेज भी बनवा लिए थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सुल्तान नाम अपना लिया और लंबे समय तक पुलिस को चकमा देता रहा। लेकिन अब उसका पूरा खेल खुल गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बढ़ती धोखाधड़ी और पुलिस की सतर्कता
यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि अपराधी अपनी पहचान बदलकर भी लंबे समय तक अपराध कर सकते हैं। लेकिन पुलिस की सतर्कता और जांच ने आखिरकार अपराधी को कानून के कटघरे में ला खड़ा किया।











Users Today : 12
Users This Year : 24851
Total Users : 37444
Views Today : 15
Total views : 73647