वाराणसी
शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर स्थित मां चौरा देवी मंदिर शुक्रवार को भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग गया।मां चौरा स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों ने मां का बेहद आकर्षक और भव्य श्रृंगार किया। फूलों की मालाओं,रंग-बिरंगी सजावट,दीप-धूप और आकर्षक साज-सज्जा से पूरा मंदिर जगमगा उठा।पूजन-अर्चना,आरती और सामूहिक हाजिरी के बाद भक्तों ने मां के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।


मुख्य अतिथि में आए हुए BGM पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पीएन सिंह (पारस नाथ) और माँ चौरा स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों ने बताया कि मां चौरा देवी क्षेत्र की आराध्या हैं।b हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरे इलाके में सुख-समृद्धि, लशांति और सौहार्द की कामना के साथ भव्य श्रृंगार व पूजन का आयोजन किया गया। गायक बाबी,छोटू एवं गायिका निशा मिश्रा नीतू सरगम ने भक्ति गीतों और जागरण की प्रस्तुति से माहौल को और भी भावुक बना दिया।

इस अवसर पर प्रेम पटेल,आनंद पटेल,अभय पटेल,राकेश पटेल,संतोष पटेल,महानंद पटेल,भैयालाल पटेल सहित क्लब के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
मां चौरा देवी की जयकारों से पूरा परमानंदपुर क्षेत्र गूंज उठा।
रिपोर्ट – वीरेंद्र कुमार पटेल











Users Today : 12
Users This Year : 24851
Total Users : 37444
Views Today : 15
Total views : 73647