सकलडीहा चंदौली सकलडीहा क्षेत्र के विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली इन दीनों कट जा रही है, जब इस संबंध में अपना कंप्लेंट दर्ज कर जा रहा है तो जानकारी प्राप्त हो रही कि आपके विद्युत कनेक्शन की बिजली बकाया होने के कारण विद्युत विच्छेदन किया गया है।
वही जब इस विषय में उपभोक्ता द्वारा भुगतान किया जा रहा है तो उसके बाद भी कई कई घंटे तक काफी मशक्कत के बाद ही विद्युत व्यवस्था बहाल हो पा रही है। इस संबंध में उपभोक्ताओं ने बताया कि जब से हम लोगों के परिसर पर स्मार्ट मीटर लगाया गया है तब से अत्यधिक समस्या उत्पन्न हो रही है। किसी समय 5 से 10000 विद्युत बिल बकाया होने के बाद भी विद्युत विच्छेदन नहीं की जाती थी।
परंतु आज के समय में ₹320 की छोटी सी बकाया राशि होने पर भी विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जा रही है। वहीं कई उपभोक्ताओं द्वारा अपना बिल संशोधन करने को लेकर संबंधित अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर भी लगाया जा रहा है। वहीं कई भक्तों द्वारा यह भी कहा गया कि अब हम सभी लोग अपनी परिसर से स्मार्ट मीटर को हटाने तथा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का पूर्ण विरोध करेंगे।
बता दे कि अभी कुछ दिनों पूर्व किसान यूनियन द्वारा भी स्मार्ट मीटर को लेकर धरना देने का कार्य किया गया था। जिस पर संबंधित अधिकारी द्वारा कुछ दिनों की मोहलत मांगी गई थी।











Users Today : 12
Users This Year : 24851
Total Users : 37444
Views Today : 15
Total views : 73647