कम्पोजिट विद्यालय गंगापुर, आराजी लाइंस में वार्षिक समारोह “उत्कर्ष” बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि स्नेहलता सेठ, खंड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइंस शशिकांत श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरस्वती तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं—नृत्य, नाटक, गीत ने जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष आकर्षण रहा वाद्य यंत्र पर प्रस्तुत बच्चों का गीत।

मुख्य अतिथि ने बच्चों के उत्साह और विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करते हैं।
पूरे समारोह में अभिभावकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिसने इसे अविस्मरणीय बना दिया।
सभी शिक्षकों ने विशेषकर तूबा आसिम, प्रदीप, मनीष आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।











Users Today : 11
Users This Year : 24850
Total Users : 37443
Views Today : 14
Total views : 73646