सैयदराजा (चंदौली) अपर पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन, पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा एवं स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाइवे स्थित ग्राम बरठी कमरौर पेट्रोल पम्प के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 710 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 6325.92 लीटर) बरामद किया वहीं एक महिन्द्रा बोलेरों जो ट्रक को लोकेशन बताने वाले 02 शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया।
शनिवार को पुलिस टीम व प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव व सर्विलान्स टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर NH-19 हाइवे पर स्थित ग्राम बरठी कमरौर के पास पेट्रोल पम्प के पास से पेट्रोल भरवाने के लिए रूके एक ट्रक को चेक किया जा रहा था । प्राथमिक चेकिंग के दौरान ट्रक से पुट्टी की बोरियां बरामद की गयी । तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा बारिकी से चेकिंग करने पर उसमें लदी 710 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर उसके चालक को गिरफ्तार किया गया । वहीं लोकेशन देने वाले एक महिन्द्रा बोलेरों सहित एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों की पहचान ट्रक चालक-अली बक्श नि0 ग्राम सहारा थाना तलझारी, जिला दुमका, झारखण्ड व बोलेरो चालक-मुरताज अंसारी नि0 ग्राम चित्रपोका, थाना मोहनपुर, जिला देवधर, झारखण्ड के रूप में हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सैयदराजा में सुसंगत धाराओं बीएनएस व 60/63 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा,उ0नि0 सुनील कुमार,हे0का0 गया प्रसाद,
का. शंकर राम,चालक बिरेश यादव
स्वाट टीम/सर्विलांस टीम-
स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव,हे0का0 अरविन्द भारद्वाज,हे0का0 राणाप्रताप सिंह, हे0का0 आनन्द सिंह, हे0का0 मन्टू सिंह, का0 अजीत सिंह ,
का0 नीरज कुमार मिश्रा
का0 मनीष कुमार शामिल रहे।
रिपोर्ट अलीम हाशमी











Users Today : 5
Users This Year : 24844
Total Users : 37437
Views Today : 5
Total views : 73637