चुनार, मिर्जापुर।
एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक तथा शिक्षण संस्थान आयुर्वेद, फार्मेसी, ट्रस्ट नर्सिंग एवं पैरामेडिकल, चुनार में एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह के संरक्षता में एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा सिंह के नेतृत्व में मिर्जापुर क्षेत्र की आशा एवं संगिनी स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान में होली मिलन एवं समर्पण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एपेक्स के डीन प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री ने कहा कि एपेक्स पूर्वांचल का एक अग्रणी मेडिकल शिक्षण एवं स्वास्थ्य सेवा संस्थान है, जहाँ आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल के ऑर्थो एवं ट्रॉमा सर्जन डॉ. संजीव सिंह ने अपने विभाग में उपलब्ध उन्नत सर्जरी एवं उपचार सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना की गई।
इसी क्रम में एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल में उपलब्ध नवीन चिकित्सा सेवाओं की जानकारी भी दी गई, जिनमें 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, सुरक्षित प्रसव सुविधा, डायलिसिस सेवा, आयुष्मान भारत योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के अंतर्गत निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। साथ ही 24×7 बहुविशेषज्ञ सेवाएँ जैसे हड्डी रोग, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हृदय रोग, क्रिटिकल केयर, ईएनटी, नेत्र रोग, दंत रोग, कैंसर रोग, नेफ्रोलॉजी, लेप्रोस्कोपी, जनरल सर्जरी तथा जनरल मेडिसिन की सेवाएँ सरकारी दरों पर सुरक्षित, विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार के साथ उपलब्ध हैं।
समारोह के अंत में सभी आशा एवं संगिनी स्वास्थ्य कर्मियों को रंगोत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन ट्रस्ट हॉस्पिटल के प्रबंधक नवीन सिंह, कौशल, पीआरओ देवेन्द्र, प्रवीण, उत्तम, अभय, ओमप्रकाश द्वारा किया गया।











Users Today : 6
Users This Year : 24845
Total Users : 37438
Views Today : 6
Total views : 73638