वाराणसी लगातार बढ़ रही रसोई गैस की कीमतों और गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में मंगलवार को लंका क्षेत्र के नरिया वार्ड में पूर्व पार्षद कमल पटेल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और बच्चों ने भी हाथों में तख्तियां लेकर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की।

इस मौके पर बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है, तब से हर छह महीने में किसी न किसी बहाने आम जनता को लाइन में लगना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट गई है।

कमल पटेल ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो 2027 के चुनाव में जनता लाइन लगाकर भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी। भाजपा सरकार के रहते जनता को महंगाई से राहत मिलना मुश्किल है।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से कमल पटेल, अशोक राजभर, गुड़िया देवी, पूजा, सुकन्या, रिया, गणेश सोनकर, सूरत सोनकर, राजू पटेल और विनोद राजभर सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 4
Users This Year : 24843
Total Users : 37436
Views Today : 4
Total views : 73636