चन्दौली राज्य महिला आयोग लखनऊ (उत्तर प्रदेश) अध्यक्ष मा डॉ बबीता सिंह चौहान द्वारा पंडित कमला पति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय एवं मातृ शिशु विंग का निरीक्षण किया गया। अध्यक्ष ने महिला वार्ड, अल्ट्रासाउंड कक्ष में जा कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों तथा उनके साथ के परिजनों से बात चीत कर उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त कर चिकित्सालय की व्यवस्था का भी हाल जाना। मातृ शिशु विंग के निरीक्षण के दौरान मा० अध्यक्ष ने पूरे परिसर में सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।
इस दौरान नवजात बच्चियों के माताओं तथा परिवारजनो से मुलाकात कर कहा कि बच्चियों के जन्म पर उदास न हो बल्कि उत्सव मनाए। बेटे-बेटी में किसी भी प्रकार का भेदभाव ना करें बेटियों को भी अच्छी शिक्षा दे,उनको जागरूक करे, आजादी दे उनके सपनो को दबाए नहीं बल्कि उनके सपनो को साकार करने में उनका भरपूर सहयोग करे। अध्यक्ष ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत नवजात बच्चियों के जन्म के अवसर पर कन्या जन्मोत्सव केक काट कर मनाया तथा माताओं को कन्या जनमोत्सव सम्मान पत्र दे कर सम्मानित व किट वितरण किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी वाई के राय, उप जिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633