चन्दौली कमालपुर कस्बा स्थित पुलिस चौकी प्रांगण में बुधवार को आगामी त्योहार रमजान का आखिरी जुम्मा और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने की।
बैठक में क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए और त्योहारों को आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम समुदाय आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई देते हैं और सभी गिले-शिकवे भुलाकर त्योहार मनाते हैं। उन्होंने कहा कि ईद और होली जैसे पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं, इसलिए सभी लोग मिलजुलकर शांति व सौहार्द बनाए रखें।
बैठक में इमरान, ग्राम प्रधान सुदामा जायसवाल, अतहर अली, अफसर अली पप्पू, कलाम, तलबबर अली, वकीलुर रहमान, गुलशन अली, इकराम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633