वाराणसी, 11 मार्च 2026:
वाराणसी कैन्ट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रत्येक बुधवार की भांति आज भी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय, गुरुधाम में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे, जिनकी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याओं को विधायक ने गंभीरतापूर्वक सुना। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक लगातार चली।
जनसुनवाई में आमोद दत्त शास्त्री ने पर्यटन विभाग द्वारा पेइंग गेस्ट हाउस को जबरन होम स्टे में करवाने का दबाव दिए जाने की शिकायत की। इस पर विधायक ने सहायक निदेशक, पर्यटन वाराणसी को अपने कर्मचारियों को सचेत करने के निर्देश दिए। जेपीस नगर निवासी हरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका पुराना कनेक्शन सुशीला सिंह के नाम से था, जिनका देहांत हो गया।

उसे P.D. कराने के लिए 5 माह से बिजली विभाग द्वारा टालमटोल किये जाने की शिकायत की, जिस पर विधायक ने मुख्य अभियंता विद्युत, वाराणसी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रामनगर निवासी दिवाकर ने शिकायत की कि उनके घर का सीवर पाइप सड़क चौड़ीकरण में नाले में डूब गया, जिससे सीवर का पानी वापस घर में आ रहा है।
जिस पर विधायक ने मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तपोवन, रामनगर निवासी अनिल बाल्मीकि ने पड़ोसी द्वारा मारपीट व गाली गलौच करने की शिकायत की। जिस पर विधायक ने थानाध्यक्ष रामनगर को इस संदर्भ में प्रार्थी की शिकायत दर्ज कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर जनसुनवाई में सहयोग हेतु विधायक के साथ कुशाग्र श्रीवास्तव, रितिक मिश्रा व रजनीश पाठक भी उपस्थित रहे।











Users Today : 4
Users This Year : 24843
Total Users : 37436
Views Today : 4
Total views : 73636