मीडिया जगत के सदस्यों के साथ हुई एक अनौपचारिक बातचीत में भारत के केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने देश में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बड़ा भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि भारत के लिए ऊर्जा आयात अलग-अलग स्रोतों और मार्गों से लगातार जारी है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था मजबूत बनी हुई है.
मंत्री ने बताया कि सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं कि घरेलू उपभोक्ताओं को CNG और PNG की 100 प्रतिशत आपूर्ति मिलती रहे.वहीं युद्ध जैसी वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद उद्योगों को भी उनकी जरूरत के अनुसार लगभग 70 से 80 प्रतिशत गैस की सप्लाई दी जा रही है.
उन्होंने साफ कहा कि सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को किफायती ऊर्जा की निर्बाध आपूर्ति देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.देश में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए किसी तरह की कमी नहीं है और लोगों को घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है.











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633