चन्दौली– दिनांक 10.03.2026 को पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे एवं अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) अनन्त चन्द्रशेखर के कुशल निर्देशन में जनपद में “ऑपरेशन ट्रैवल सेफ” सड़क सुरक्षा के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत कृष्ण मुरारी शर्मा क्षेत्राधिकारी यातायात, निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव प्रभारी यातायात व थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह थाना चकिया ने यातायात पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतरकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों को न केवल रोका, बल्कि उन्हें जीवन की महत्ता समझाते हुए अपने हाथों से 20 लोगों को हेलमेट पहनाया गया और उनका नाम/फ़ोन नंबर/पता/आईडी कार्ड नोट किया जा रहा है जो जिम्मेदार नागरिक की तरह हेलमेट वापस करेंगे।

अभियान की मुख्य विशेषताएं-
•जागरूकता– पुलिस ने बिना हेलमेट चल रहे चालकों का चालान काटने के बजाय उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया और सुरक्षा के प्रति उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराया। साथ ही वाहन स्वामीयों से अनुरोध किया गया की दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं।, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग बिल्कुल न करें। शहर के भीतर निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
•अधिकारियों का संदेश- क्षेत्राधिकारी यातायात ने नागरिकों से अपील की कि हेलमेट केवल पुलिस की कार्रवाई या जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार और स्वयं की सुरक्षा के लिए पहनें।
यातायात पुलिस चन्दौली- “सड़क सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक नागरिक सुरक्षित अपने घर पहुँचे। जनपद में यह जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।” चन्दौली पुलिस जनपद के सभी नागरिकों से अपील करती है कि दुपहिया वाहन चलाते समय सदैव I.S.I. मार्क वाला हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633