वाराणसी
राजातालाब तहसील अंतर्गत मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बहेडवा गांव में प्रशासन और दबंगों के बीच सीधा टकराव देखने को मिला। यहाँ वाराणसी-मिर्जापुर बाउंड्री रोड के सीमांकन के लिए पहुँची राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध और अभद्रता का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार मजिस्ट्रेट श्याम नारायण तिवारी, कानूनगो अशोक सोनकर और क्षेत्रीय लेखपाल आशुतोष की मौजूदगी में जब पैमाइश का कार्य शुरू हुआ,
तभी गांव के ही कथित दबंग संजय मिश्रा और उनके भाइयों,और इनके अन्य सहयोगी ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दबंगों का दुस्साहस इतना बढ़ गया कि उन्होंने प्रशासन के सामने ही सीमांकन के लिए गाड़े गए पत्थरों को उखाड़कर फेंक दिया और टीम को काम रोकने पर मजबूर कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति और उनके परिजन आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और हिस्ट्रीशीटर हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि इन लोगों ने पूर्व में भी बंजर जमीन और नालियों पर अवैध कब्जा कर रखा है, यहाँ तक कि सरकारी सड़क काटकर अपने खेतों में मिला ली है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की मौजूदगी में इस तरह की गुंडागर्दी से गांव के विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। खबर लिखे जाने तक, सरकारी कार्य में बाधा डालने और राजस्व टीम के साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिसिया कार्रवाई का इंतज़ार है।











Users Today : 50
Users This Year : 24824
Total Users : 37417
Views Today : 88
Total views : 73617