चंदौली शिकारगंज अलीपुर भगड़ा गाँव में सफाई व्यवस्था की लापरवाही के कारण मुख्य मार्ग पर नाले का गंदा पानी बह रहा है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैले गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है और आसपास रहने वाले लोगों के लिए यह समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा है। कई बार संबंधित जिम्मेदार कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
गाँव के मुख्य मार्ग पर गंदा पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है और संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाले की सफाई करवाने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459