भदोही 09 मार्च 2026:– राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश के कुशल मार्गदर्शन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित की जा रही है।
जिसके परिप्रेक्ष्य में अखिलेश दूबे, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही द्वारा समस्त प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक अपने विश्राम कक्ष में आहूत की गयी।
इसी दौरान तरूणिमा पाण्डेया, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विजय नारायण सिंह, अपर जिला अधिकारी, राम सिंह, उपसम्भागीय परिवन अधिकारी, चमन सिंह चावड़ा, सी०ओ० भदोही, तहसीलदार ज्ञानपुर, भदोही, औराई व अधिशासी अभियन्ता विद्युत ज्ञानपुर, उपस्थित रहे।
माननीय जनपद न्यायाधीश के द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
रिपोर्ट – फारुक जाफरी









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 9
Total views : 73538